सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नचिकेता ताल/डोडीताल/सेममुखेम की यात्रा:-01

नचिकेता ताल के बाबा जी चौरंगीखाल में नचिकेता ताल जाने का गेट नचिकेता ताल मौसी जी के घर पर केमुण्डा खाल का मन्दिर नागेश्वरसौड़ से आगे प्राथमिक विद्यालय पैरकर             दिनाँक 18 अक्टूबर 2017...............                     " आज बसुकेदार से डुंडा  "     जब कुछ दिन पहले  अवकाश तालिका देखी तो मन में घुमक्कड़ी जागृत हो उठी,कि कहाँ जाया जाय ......उड़ान ग्रुप में डोडीताल का जिक्र भी कर दिया.....(उड़ान ग्रुप हम कुछ बसुकेदार के घुमक्कड़ मित्रों का ग्रुप है) पर दीपावली के कारण धीरू भाई के अलावा किसी ने भी हामी नहीं भरी.... हमारे ग्रुप के कुछ स्थाई घुमक्कड़ हैं जिन साथियों ने मेरे साथ काफी जगहों पर ट्रैकिंग की है..... 1- मनमोहन भट्ट:---...….मेरी तरह अध्यापक हैं ,घूमने फिरने के काफी शौकीन हैं मगर कुछ समय से स्वास्थ्य कारणों से ट्रैकिंग से तौबा कर ली है। मेरे साथ रुद्रनाथ,हेमकुण्ड साहिब,फूलों की घाटी,पँवाली कांठा ट्रैक कर चुके हैं।और सन् 2000 की नंदादेवी राज जा...